छत्तीसगढ़
महाशिवरात्रि पर बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में महाकुंभ स्नान का पूण्य लाभ ले सकेंगे भक्त
Nil dhankar
25 Feb 2025 6:57 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के प्राचीनतम शिवालय बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में भक्तगण महाकुंभ स्नान का पूण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे. इस दौरान मंदिर के गर्भ गृह में शिव-पार्वती विवाह के पावन प्रसंग का चित्रण भी किया जाएगा. रायपुर पुष्टिकर समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश व्यास ने बताया कि राजधानी के प्राचीनतम शिवालय बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर की ख्याति से सभी अवगत हैं, जहाँ इन दिनों महाशिवरात्रि पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप देने में पुष्टिकर समाज ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्य सतत जुटे हुए हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर इस मंदिर में प्रातः काल से रात तक पूजन-अर्चन के साथ ही भक्ति-संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं. जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल होकर भगवान शिव की आराधना करंगे.
विवेकानंद सरोवर ( बूढ़ा तालाब ) के समीप स्थित इस प्रसिद्ध स्वयम्भू बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर को पुष्टिकर समाज ट्रस्ट एवं समाज के सदस्यों द्वारा शिव-पार्वती विवाह के पावन प्रसंग का चित्रण करते हुए एक भव्य स्वरूप प्रदान किया जा रहा है. इसके साथ ही मंदिर परिसर में आने वाले भक्तगण महाकुंभ स्नान का पूण्य लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे. इसके लिए प्रयागराज के त्रिवेणी संगम का जल मंगाया गया हैं जिसकी वर्षा आम भक्तो पर की जाएगी. जिससे जो श्रद्धालु महाकुंभ में डुबकी लगाने प्रयागराज नहीं जा सके उनको भी पवित्र मंदिर परिसर में इसका लाभ मिल सके. समाज की प्रबंधक ट्रस्टी विजयलक्ष्मी बोहरा ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन प्रातः काल 4 बजे से भगवान् बूढेश्वरनाथ की रामेश्वरम से लाइ गई भस्म से आरती की जाएगी. इसके बाद सुबह 5:30 बजे से पंचामृत अभिषेक होगा उसके पश्चात् आरती होगी. सुबह सात बजे से भक्तगणों के लिए गर्भ गृह के द्वार खोल दिए जायेंगे जिससे आम श्रद्धालु पूजन अभिषेक कर सकेगे.
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





