छत्तीसगढ़
CG BREAKING: 5 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या, आरोपी भी निकला नाबालिग
Nil dhankar
25 Feb 2025 6:34 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में 5 साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची कल शाम से गायब थी। आज सुबह उसका शव मिला है। बच्ची के सर में चोट के निशान हैं। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की गई होगी। सूचना मिलने के बाद एसपी रजनेश सिंह खुद मौके पर पहुंचे हैं। वहीं पुलिस के अलग–अलग टीम मामले की जांच कर रही है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। सरकंडा थाना क्षेत्र में सरकंडा थाना से पीछे ही खमतराई रोड पर गीतांजलि सिटी कॉलोनी स्थित है। गीतांजलि सिटी के संचालक के द्वारा कॉलोनी से ही लगा स्वर्णिम एरा नामक पॉश और महंगी कॉलोनी बनाई जा रही है। निर्माणाधीन कॉलोनी में काम करने के लिए कई मजदूर परिवार यही रहकर काम करते हैं। उन्हीं में से एक परिवार के बच्ची की हत्या हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र के सेमरताल निवासी बृहस्पति का परिवार पिछले 5 साल से यही रहकर निर्माणाधीन कॉलोनी में काम कर रहा था।
उसके साथ उसकी पत्नी और बच्चे भी रहते थे। उसकी पत्नी प्रतिमा भी यहां मकान बनाने के काम में मजदूरी करती थी। उनकी तीन बेटियां हैं। उनकी पांच वर्षीय बेटी कनिका कल शाम 6 बजे से गायब थी। कनिका की मां के अनुसार कल शाम 6 बजे जब हम काम से आए तो कनिका घर पर ही थीं। हम हाथ मुंह धो रहे थे तभी कनिका पास के ही दुकान से चॉकलेट खाने के लिए गई थी तब से वापस नहीं आई थी। आज उसकी लाश एक निर्माणाधीन मकान की छत पर मिली। सूचना मिलते ही एसपी रजनेश सिंह पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचे। एसीसीयू की टीम और फोरेंसिक तथा डॉग स्क्वाड को भी घटना स्थल पर बुलवाया गया। बच्ची के सर पर चोट के निशान मिले है। प्रारंभिक तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं मृतका की मां ने बताया कि शाम 6:00 बजे के बाद उन्होंने बच्ची को नहीं देखा है। बच्ची चॉकलेट लेने गई फिर गायब है। मृतका के परिवार ने किसी से दुश्मनी से भी इनकार किया है। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





