भारत

डूगीलग वार्ड में भाजपा ने युवा चेहरे पर खेला दांव

Shantanu Roy
22 May 2026 9:47 PM IST
डूगीलग वार्ड में भाजपा ने युवा चेहरे पर खेला दांव
x
Kullu. कुल्लू। नगर निकाय चुनावों के संपन्न होते ही डूगीलग वार्ड का चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजकुमार ठाकुर के पक्ष में पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति के तहत भाजपा ने इस बार राजकुमार ठाकुर पर भरोसा जताया है और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उनके समर्थन में मैदान में उतर आए हैं। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर स्वयं चुनाव प्रचार में राजकुमार ठाकुर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है। यही नहीं मनाली विधानसभा के तमाम नेता राजकुमार के समर्थन में आगे आए है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रताप ठाकुर, प्रेम शर्मा सहित कई अनुभवी नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से राजकुमार ठाकुर के पक्ष में मतदान करने की
अपील की।


वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि राजकुमार ठाकुर एक कर्मठ, सक्रिय और जनता के बीच रहने वाले युवा चेहरा हैंए जो वार्ड के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है। चुनावी गतिविधियां भी तेज होती जा रही हैं। राजकुमार ठाकुर ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों से संपर्क बढ़ा दिया है। वार्ड में विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान को प्रमुख मुद्दा बनाकर प्रचार किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि जनता का व्यापक समर्थन उन्हें मिल रहा है और वार्ड में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता ने चुनाव प्रचार को नई गति दी है। जिससे डूगीलग वार्ड का मुकाबला और अधिक रोचक हो गया है।
Next Story