
x
Kandaghat. कंडाघाट। NH5 चंडीगढ-शिमला सड़क मार्ग पर भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां कंडाघाट के पास ओल्ड मेहता पेट्रोल पंप के पास रविवार दोपहर एक बजे के करीब बस और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नीरज शर्मा (27) पुत्र राम राज शर्मा निवासी गांव लदेहड़ा डाकखाना टिक्करी मिन्हासा तहसील भोरंज जिला हमीरपुर और सूरज नागरे पुत्र अशोक कुमार (25) निवासी वार्ड नंबर 2 गांव, डाकखाना और तहसील सन्हु जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हादसे के समय मेहता बस सर्विस जो शिमला से सोलन की ओर जा रही थी और बाइक सोलन से शिमला की ओर जा रही थी। इसी बीच ओल्ड मेहता पेट्रोल पंप के पास दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइस सवार सीधे बस ड्राइवर वाली साइड पर सीधे बंपर से जा टकराए। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस थाना कंडाघाट में मामला दर्ज कर लिया गया है आगामी जांच जारी है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





