भारत

कार ने दोस्तों को कुचल दिया, ऐसे बिगड़ी बात, दिल दहलाने वाला मंजर

jantaserishta.com
2 Jun 2025 4:10 PM IST
कार ने दोस्तों को कुचल दिया, ऐसे बिगड़ी बात, दिल दहलाने वाला मंजर
x
वीडियो सामने आया.
भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार कार चालक ने दो युवकों पर गाड़ी चढ़ा दी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कार युवकों को कुछ दूर तक घसीटने के बाद उन पर चढ़ गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
शहर न्यू मार्केट इलाके का यह मामला है, जहां अमित चौहान अपने दोस्तों के साथ नाश्ता कर रहा था और आपस में हंसी-मजाक कर रहा था. इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ कार सवार लोग उनका वीडियो बनाने लगे.
वीडियो बनाने से रोकने पर विवाद हो गया, जिसके बाद कार सवार युवकों ने रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में गाड़ी लाकर अमित और उसके दोस्तों पर चढ़ा दी. इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है.
टीटी नगर थाना एसीपी चंद्रशेखर पांडे ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 281 और 125(A) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story