
x
मची अफरा-तफरी
New Delhi. नई दिल्ली। दिल्ली के एक मॉल के सिनेमा हॉल में अचानक आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को यहां सेलेक्ट सिटी मॉल में एक सिनेमा हॉल में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान आग लग गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने पीटीआई को बताया कि मॉल में पीवीआर सिनेमा की फिल्म स्क्रीन के एक कोने में शाम 4:15 बजे 'छावा' फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान आग लगने से सिनेमा देखने वालों में दहशत फैल गई।
VIDEO | A fire broke out at a cinema hall in Delhi's Select CityWalk Mall during the screening of the film 'Chhava' earlier today. As fire alarms started ringing in the hall, everybody rushed to the exit doors. The cinema hall was evacuated.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 26, 2025
(Source: Third Party)
(Full video… pic.twitter.com/eAqcJ7WzND
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाम 5.42 बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दिल्ली के साकेत स्थित मशहूर सलेक्ट सिटी मॉल में एक सिनेमाघर में आग लग गई। बुधवार (26 फरवरी) को हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग पर काबू पा लिया गया. दिल्ली फायर सर्विस ने इसकी जानकारी दी।
Next Story





