भारत

ब्यूटी पार्लर, थ्रेडिंग और वीडियो कॉल...नजारा देखकर आंखें फटी की फटी रह गई

jantaserishta.com
26 Feb 2025 5:54 PM IST
ब्यूटी पार्लर, थ्रेडिंग और वीडियो कॉल...नजारा देखकर आंखें फटी की फटी रह गई
x
चौंकाने वाला मामला.
हनुमानगढ़: राजस्थान के हनुमानगढ़ से सुसाइड का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला ने फांसी लगकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. मृतका की पहचान 34 साल की पुष्पा ओड नाम की महिला के तौर पर हुई है. जो सुरेशिया वार्ड 59 में किराए के मकान में रहकर पार्लर चला रही थी.
बताया जा रहा है कि दोपहर एक महिला थ्रेंडिंग करवाने पार्लर आई थी. दरवाजा अंदर से बंद था जब उसने अंदर झांककर देखा तो पुष्णा फंदे से लटकी हुई थी. महिला इस नाजरे को देखकर डर गई और उसने शोर मचाया. मौके पर स्थानीय लोग जमा हुए और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. जंक्शन सीआई लक्ष्मण सिंह राठौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर मोर्चरी भेजा.
पुलिस जांच में पता चला कि घटना के समय मृतका का मोबाइल सामने रैक पर रखा था. स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि पुष्पा ने आत्महत्या से पहले किसी को वीडियो कॉल किया था और यह भी संभावना है कि उसने लाइव सुसाइड किया हो. पुलिस ने फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पुष्पा तलाकशुदा थी और दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी. तलाक के बाद वह अकेले रहकर ब्यूटी पार्लर चला रही थी. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आत्महत्या की वजह कोई निजी तनाव था या फिर किसी अन्य कारण से उसने यह कदम उठाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story