भारत

BBNDA और एलिन कंपनी ने रौपी हरियाली

Shantanu Roy
11 Aug 2024 5:50 PM IST
BBNDA और एलिन कंपनी ने रौपी हरियाली
x
Baddi. बद्दी। बीबीएनडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर ने एलिन कंपनी बद्दी के सहयोग से बीबीएनडीए कॉलोनी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। सोनाक्षी सिंह तोमर ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान का उद्देश्य सरकार और समाज के सामूहिक प्रयास से अधिक से अधिक पौधारोपण करना है। वर्तमान में रोपित किए पौधे ही भविष्य में पेड़ बनकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने में सहायक बनेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में हर व्यक्ति को अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अवश्य पौधा लगाना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के
पौधे रोपित किए गए।


सभी से आग्रह किया गया कि अधिक से अधिक पौधे रोपित कर उनकी सुरक्षा भी करें। एलिन कंपनी के जेएस कंग कहा कि उनकी कंपनी समाज के प्रति दायित्वों का प्राथमिकता से निर्वहन करती रही है, पर्यावरण सरंक्षण के लिए भी एलिन द्वारा बड़े पैमाने पर पौधारोपण भी किया गया है। बीबीएनडीए की संयुक्त कार्यकारी अधिकारी प्रिया नागटा, नगर नियोजना अधिकारी गणेश लाल मल्ला, एलिन कंपनी के जेएस कंग, एचआर हैड सुरेंद्र गोंदी, वर्धमान ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग पुरी, पूर्व नायब तहसीलदार नालागढ़ मोहम्मद सुलेमान, पूर्व नायब तहसीलदार बद्दी बसंत ठाकुर और विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
Next Story