भारत

फिर रेल हादसा हुआ, मालगाड़ी की बोगियां पलटीं, VIDEO

jantaserishta.com
11 Aug 2024 3:41 PM IST
फिर रेल हादसा हुआ, मालगाड़ी की बोगियां पलटीं, VIDEO
x
रेल यातायात सुचारू करने का काम शुरू कर दिया है...
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रविवार को एक रेल हादसा हुआ। कोयले से भरी मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतरकर पलट गईं। बताया जा रहा है कि कोयले से भरी मालगाड़ी एनसीएल कोयला खदान से अनपरा थर्मल पावर प्लांट जा रही थी। रेलवे प्रबंधन ने पलटी हुई बोगियों को हटाने और रेल यातायात सुचारू करने का काम शुरू कर दिया है।
पिछले तीन दिन में यह तीसरा रेल हादसा है। गत 9 अगस्त को पश्चिम बंगाल के मालदा में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी जिससे डाउन लाइन पर परिचालन बाधित हुआ। यह मालगाड़ी न्यू जलपाईगुडी से कटिहार जा रही थी। यह हादसा कुमेदपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ। इस हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी और हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच में जुट गए। इससे पहले गुरुवार को हरियाणा के भिवानी जंक्शन के नजदीक जीतुवाला फाटक के पास एक मालगाड़ी का इंजन और एक वैगन पटरी से उतर गये। हादसे के बाद 5-6 पैसेंजर गाड़ियां प्रभावित हुई थीं। मरम्मत के लिए दिल्ली से क्रेन बुलाई गई और कुछ घंटे बाद रेल यातायात सुचारू किया गया।
जानकारी के अनुसार, नमक से भरी एक मालगाड़ी रेवाड़ी से भिवानी आ रही थी। इसी बीच भिवानी जंक्शन से महज 200 मीटर की दूर अचानक दो सांड के पटरी पर आने से ये हादसा हो गया, जिससे मालगाड़ी का इंजन और एक डिब्बा (वैगन) पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अन्य ट्रेन ट्रैक पर नहीं आई।
वहीं, 29 जुलाई को बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा रेल हादसा टला। दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी। यह घटना समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के खुदीराम बोस पूसा रेलवे स्टेशन के पास हुई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story