
x
Hamirpur. हमीरपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षकों के 355 पदों की बैचवाइज भर्ती बुधवार से प्रदेश भर में शुरू हो गई है। हमीरपुर जिला में 18 पदों को बैचवाइज आधार पर भरा जा रहा है। पहले दिन भोरंज और नादौन के उपरोजगार कार्यालयों में पंजीकृत करीब 400 अभ्यार्थियों को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया था। सुबह 10 बजे से अभ्यार्थियों के मूल्यांकन दस्तावेज चैक करने की प्रक्रिया जारी है।
पात्र अभ्यार्थियों को सबसे पहले पीएमश्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में अलग-अलग ब्लॉक के अभ्यार्थियों के दस्तावेज जमा किए जा रहे हैं, उसके बाद उनकी लिस्ट तैयार करेक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय भेजा जा रहा है। जहां कांफ्रेंस हाल में अभ्यार्थियों के मूल दस्तावेज चैक किए जा रहे हैं, ताकि अभ्यार्थियों को किसी तरह की सुविधा न झेलनी पड़े। इन 18 पदों में 5 पद सामान्य अनारक्षित वर्ग के लिए हैं।
ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के 3-3 पद, ओबीसी बीपीएल का एक पद और एससी के चार पद, एससी बीपीएल और एसटी का एक-एक पद भरा जाएगा। पात्र अभ्यार्थियों का पैनल तैयार करेक स्कूल शिक्षा निदेशालय को भेजा जाएगा, ताकि अभ्यार्थियों का चयन हो सके। जबकि गुरुवार सुबह 10 बजे हमीरपुर, बड़सर और सुजानपुर के रोजगार एवं उपरोजगार कार्यालयों में पंजीकृत अभ्यर्थियों को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





