
x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के प्रशिक्षण संस्थान सांगटी में भारतीय महिला फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का तीन दिवसीय सम्मेलन आरंभ हुआ। इस सम्मेलन में बैंक के अध्यक्ष देविन्द्र श्याम बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैंक के अध्यक्ष देविन्द्र श्याम ने यााहिदा हामिद का स्वागत किया और कहा कि यह बैंक का सौभाग्य है कि आज हमारे बीच पदमश्री अवार्डी व पूर्व में योजना आयोग की सदस्य रही हस्ति उपस्थित हैं। उन्होंने बैंक कार्य प्रणाली पर कहा कि बैंक भी महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी कदम उठा रहा है और हाल ही में बैंक ने सशक्त महिला ऋण योजना को आरंभ कर इस दिशा में एक नई पहल की है। आज लगभग 38000 से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ ले चुकी हैं और लगभग 98.00 करोड़ की ऋण सुविधा बैंक द्वारा वितरित की जा चुकी हैं। इस सम्ममेलन में 15 राज्यों की 39 महिलाएं भाग ले रही हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh News Live
Next Story





