भारत

78 पंचायतों के लिए मतपत्र लेखन पूरा

Shantanu Roy
24 May 2026 4:26 PM IST
78 पंचायतों के लिए मतपत्र लेखन पूरा
x
Nalagarh. नालागढ़। नालागढ़ विकास खंड में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। ब्लॉक की 78 पंचायतों के लिए जारी किए गए 7,54,380 मतपत्रों का लेखन कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि मतपत्र लेखन कार्य को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से संपन्न किया गया। इस कार्य की निगरानी 78
सहायक निर्वाचन अधिकारियों
ने की, जबकि विभिन्न विभागों के करीब 200 अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसमें सहयोग दिया। अरविंद कुमार ने बताया कि नालागढ़ विकास खंड में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 26, 28 और 30 मई 2026 को तीन चरणों में करवाए जाएंगे। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए करीब 900 अधिकारियों और कर्मचारियों की पोलिंग पार्टियों को ड्यूटी आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान पार्टियों की रवानगी 24 मई को दोपहर तक कर दी जाएगी। प्रशासन पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Next Story