
x
Nahan. नाहन। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर उम्मीद फाउंडेशन द्वारा पांवटा साहिब के बद्रीपुर क्षेत्र में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को ऊर्जा संरक्षण के लिए साइकिल जैसे पर्यावरण अनुकूल यातायात साधनों के उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा क्षेत्र में बढ़ते नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाना था। कार्यक्रम में उम्मीद फाउंडेशन द्वारा संचालित बच्चों के पैंथर्स क्लब, पांवटा साहिब के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। रैली का संचालन और समन्वय उम्मीद फाउंडेशन पांवटा साहिब की संयोजिका साहना द्वारा किया गया। रैली का शुभारंभ मुख्यातिथि एवं समाजसेवी ताहिर हुसैन ने किया। यह जागरूकता रैली बद्रीपुर से शुरू होकर गुलाबगढ़ तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागी बद्रीपुर, बैंकुआ, जामनीवाला, आजीवाला, कुंडियों, टोका और गुलाबगढ़ सहित विभिन्न गांवों से होकर गुजरे तथा लोगों को ‘नशे को ना कहो’ का संदेश दिया। रैली में शामिल सभी साइकिलों पर नशा मुक्ति और स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित पोस्टर लगाए गए थे।
साथ ही मार्ग में लोगों को जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। शाम चार बजे साहना के नेतृत्व में बच्चों और युवाओं ने अपनी-अपनी साइकिलों के साथ रैली में भाग लिया। प्रतिभागियों में निशा, आयशा, ज़ेबा, सानिया, जुनैद, तौसीफ, वंशिका, शाहबाज़, सुन्फी, अयान, बिलाल, अज़हान, ज़ुबैर, रिहान, रिज़वान, पीहू, अरमान, आलम, माहिरा, फज़ि़ा, अक्षा, कैफ और गौरव सहित कई बच्चे एवं युवा शामिल रहे। मुख्यातिथि ताहिर हुसैन ने रैली को रवाना करने से पूर्व ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और साइकिल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की संयोजिका साहना ने भी बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, अनुशासित जीवन जीने तथा नशे के दुष्प्रभावों से बचने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जागरूक और स्वस्थ युवा ही समाज और देश का बेहतर भविष्य बना सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में साहना ने मुख्यातिथि ताहिर हुसैन तथा रैली में भाग लेने वाले सभी बच्चों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। वहीं उम्मीद फाउंडेशन के निदेशक जावेद उल्फ़त ने आयोजन की सफलता पर साहना को बधाई देते हुए सभी कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





