भारत

विधानसभा सत्र का आगाज आज से, तैयारियां पूरी

Shantanu Roy
18 Aug 2025 5:31 PM IST
विधानसभा सत्र का आगाज आज से, तैयारियां पूरी
x
Shimla. शिमला। विधानसभा सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों पूरी कर ली हैं। वहीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई। डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने रविवार को बचत भवन में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सेक्टर अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से दो सितंबर तक चलेगा। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के सेक्टर अधिकारी आपस में समन्वय के साथ कार्य करें ताकि मानसून सत्र का सफल संचालन सुनिश्चित हो
सके।


जिला दंडाधिकारी ने कहा कि मानसून सत्र के लिए जिला प्रशासन ने विधानसभा और इसके आसपास के क्षेत्र को पांच सेक्टर में बांटा है । प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर अधिकारी की नियुक्ति की जा चुकी है। उपायुक्त ने कहा कि इन सेक्टरों में विधानसभा परिसर के साथ विधानसभा चौक, सिसील होटल के समीप अंबेडकर चौक चौड़ा मैदान, विधानसभा बाइफेरकेशन कार्ट रोड केनेडी चौक से चौड़ा मैदान, कार्ट रोड तथा सीटीओ शामिल है। पुलिस के जवान तैनात किए हैं। बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त शिमला दिव्यांशु, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story