छत्तीसगढ़

तेंदुआ घुस आया रिहायशी मोहल्ले में, लोग सहमे

Nilmani Pal
18 Aug 2025 2:50 PM IST
तेंदुआ घुस आया रिहायशी मोहल्ले में, लोग सहमे
x
छग

कांकेर। कांकेर शहर में रविवार रात एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस गया, जिससे लोग दहशत में आ गए. सामने आए सीसीटीवी वीडियो में तेंदुआ कुत्ते का शिकार करते हुए नजर आ रहा है. मामला उदय नगर वार्ड का बताया जा रहा है. फिलहाल तेंदुआ किस ओर से आया, इसकी जानकारी पता नहीं चल सकी है.

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. आशंका है कि तेंदुआ शिकार की तलाश में जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में घुस गया. वहीं वन विभाग तेंदुए उपस्थिति को लेकर सतर्क हो गई है.


Next Story
null