भारत

Rajgarh में कलाकारों ने प्रस्तुतियों से जमाया रंग

Shantanu Roy
10 Jun 2024 12:40 PM GMT
Rajgarh में कलाकारों ने प्रस्तुतियों से जमाया रंग
x
Rajgarh. राजगढ़। राजगढ़ में गायकी और नृत्य प्रतियोगिताओं में जो प्रदर्शन देखने को मिल रहा है उससे पता चल जाता है कि हमारे प्रदेश और क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ग्रीन क्लब का यह कार्यक्रम आने वाले समय में बुलंदियों को चूमेगा। यह बात पच्छाद विधायक रीना कश्यप ने ग्रीन क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय लोक उत्सव की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। उन्होंने आयोजकों को विधायक ऐच्छिक निधि से एक लाख देने की घोषणा की। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि भाणत पंचायत की प्रधान
संतोष शर्मा ने भी आयोजकों को 31 हजार की राशि प्रदान की।

आयोजकों ने मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि व ए अन्य अतिथियों को सम्मानित किया। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के नामी कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हिमाचल जोड़ी नंबर वन के साथ दिग्विजय, शालिनी, शबनम, पूनम सरमेयिक व विनोद रांटा अपना रंग जमाने में सफल रहे। दिग्विजय ने जीने मेरा दिल लुटिया, इश्क बुले नू नचाये आदि गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। पूनम सरमेयिक ने लागा रे बिंदिये जिया लागा, कांडा चूटा कुमरो रा रे, शबनम ने झुमका बरेली वाला, शालिनी ने ऐशी मुंजरे तथा विनोद रांटा की नाटियों ने खूब रंग जमाया। हिमाचल जोड़ी नंबर वन की प्रस्तुति शानदार रही और उनकी जुगलबंदी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ज्योति प्रकाश व विशाल ठाकुर का मंच संचालन भी शानदार रहा।
Next Story