भारत

अर्नी के रोजगारपरक शिक्षा की ओर बढ़े कदम

Shantanu Roy
30 Jun 2026 5:14 PM IST
अर्नी के रोजगारपरक शिक्षा की ओर बढ़े कदम
x
Indora. इंदौरा। रोजगारपरक एवं उद्योगोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में अर्नी विश्वविद्यालय ने स्काई स्किल अकादमी एवं स्काई स्किल लैब्स के साथ महत्त्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय परिसर में इलेक्ट्रिक वाहन एवं बैटरी प्रौद्योगिकी, सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकी तथा ड्रोन प्रौद्योगिकी के तीन अत्याधुनिक उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों पर आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण, उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकास, अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन, लाइव प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप, ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर
उपलब्ध करवाए जाएंगे।
इससे हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा सहित आसपास के राज्यों के युवाओं को अपने क्षेत्र के निकट ही विश्वस्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त होगा। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. विवेक सिंह ने कहा कि अर्नी विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को कौशल, संपन्न, आत्मनिर्भर और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को भविष्य की उभरती तकनीकों में दक्ष बनाकर राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी। अर्नी विश्वविद्यालय के चांसलर डा. विवेक सिंह सोमवार को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन इंजीनियर मनोज त्रिपाठी के साथ बाढ़ प्रबंधन, नदी संरक्षण तथा मंड क्षेत्र की सुरक्षा जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह दौरा केवल एक औपचारिक बैठक नहीं था, बल्कि वर्षों से उठाए जा रहे जनहित के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता से रखने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
Next Story