भारत
अंब-अंदौरा का लोकार्पण, करटोली-अंबाला कैंट एक्सप्रेस को मिली मंजूरी
Shantanu Roy
17 July 2026 4:29 PM IST

x
Daulatpur Chowk. दौलतपुर चौक। नई रेल सेवाओं का शुभारंभ 17 जुलाई से होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे तथा हरी झंडी भी दिखाएंगे। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के रेल यात्रियों का वर्षों पुराना इंतजार आखिर खत्म हो गया। रेल मंत्रालय ने गाड़ी संख्या 14501/14502 करटोली-अंबाला कैंट एक्सप्रेस (वाया ऊना हिमाचल) के नियमित संचालन को मंजूरी दे दी है। गाड़ी संख्या 14053/14054 दिल्ली-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस का विस्तार भी पंजाब के करटोली तक कर दिया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को पत्र लिखकर इन दोनों प्रस्तावों की स्वीकृति की जानकारी दी है। यह मंजूरी अनुराग ठाकुर द्वारा 28 जून 2026 को भेजे गए आग्रह पत्र के बाद प्रदान की गई है। उत्तरी रेलवे मुख्यालय, नई दिल्ली ने उद्घाटन यात्रा को लेकर सभी संबंधित मंडलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





