भारत
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मुख्य मार्ग से हटाए गए अवैध कब्जे
Shantanu Roy
21 May 2026 9:32 PM IST

x
छग
Mungeli. मुंगेली। मुंगेली शहर में बढ़ते यातायात दबाव और लगातार लग रहे जाम से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते हुए मुख्य मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। बिलासपुर मुख्य मार्ग पर दाऊपारा से लेकर कलेक्टर निवास और नगर पालिका सीमा तक सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटाया गया। प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर चलाए गए।
इस अभियान का उद्देश्य शहर को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना बताया गया है। प्रशासन का कहना है कि मुख्य सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज ने बताया कि कार्रवाई से पहले राजस्व एवं नजूल विभाग द्वारा सीमांकन कर अवैध कब्जों को चिन्हित किया गया था। इसके बाद नगर पालिका और राजस्व विभाग की ओर से व्यापारियों और दुकानदारों को मुनादी कराकर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी।
प्रशासन की अपील का असर भी देखने को मिला। कई व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने टीन शेड, काउंटर और सड़क-नाली पर किए गए अतिरिक्त कब्जे हटा लिए। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने शेष अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। संयुक्त अभियान के दौरान सड़क किनारे बने अवैध टीन शेड, चबूतरे और अन्य निर्माण हटाए गए। साथ ही मार्ग पर फैले मलबे को भी साफ कराया गया ताकि सड़क पूरी तरह व्यवस्थित हो सके। सुबह से शुरू हुई इस कार्रवाई में नगर पालिका परिषद, राजस्व विभाग, नजूल विभाग और पुलिस विभाग की टीम लगातार सक्रिय रही।
नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल सड़क चौड़ीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर का सौंदर्यीकरण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि दाऊपारा से कलेक्टर निवास तक सड़क के दोनों ओर आधुनिक और व्यवस्थित फुटपाथ बनाए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, फुटपाथ निर्माण से महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और सुबह-शाम टहलने वाले लोगों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा। इसके अलावा राहगीरों को सड़क दुर्घटनाओं के खतरे से भी राहत मिलेगी और यातायात अधिक सुचारू हो सकेगा।
अधिकारियों ने व्यापारियों और नागरिकों को भविष्य में दोबारा नालियों और फुटपाथों पर कब्जा नहीं करने की चेतावनी भी दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार कुनाल पाण्डेय सहित राजस्व, नगर पालिका और पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
Tagsमुंगेली अतिक्रमण कार्रवाईबिलासपुर मुख्य मार्गसड़क चौड़ीकरणअवैध कब्जा हटायानगर पालिका अभियानफुटपाथ निर्माणमुंगेली प्रशासनMungeli encroachment actionBilaspur main roadroad wideningillegal encroachment removedMunicipal Corporation campaignfootpath constructionMungeli administrationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





