छत्तीसगढ़
कमल विहार के होटल में देह व्यापार का नंगा खेल, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
21 May 2026 7:03 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर राजधानी के एक होटल में कथित रूप से देह व्यापार संचालित होने के आरोप सामने आए हैं। मामला कमल विहार सेक्टर 7B स्थित SKY होटल से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां लंबे समय से अवैध गतिविधियों के संचालन की बात कही जा रही है। हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस की आधिकारिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है। सूत्रों और स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार आरोप है कि होटल के कुछ कर्मचारी ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजकर सौदेबाजी कर रहे थे। इस तरह के आरोपों ने इलाके में चर्चा और चिंता दोनों बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गतिविधियां पिछले कई दिनों से संदिग्ध रूप में संचालित हो रही थीं।
आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि यह पूरा मामला पुलिस प्रशासन की जानकारी के बिना लंबे समय से चल रहा था, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बावजूद इस तरह की गतिविधियों का जारी रहना स्थानीय स्तर पर गंभीर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामला संज्ञान में लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। संबंधित होटल और उसके आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में बिना ठोस सबूत के कोई निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होता। जांच टीम को मौके पर भेजकर तथ्यों की पुष्टि की जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने भी कहा है कि शहर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होटल, लॉज और अन्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं ताकि ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
इस बीच क्षेत्र में इस खबर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लोग प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं ताकि शहर में इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है और इस मामलें में कौन सी थाना पुलिस कार्रवाई करती है टिकरापारा थाना या मुजगहन थाना। पुलिस की रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Tagsरायपुर होटल मामलादेह व्यापार आरोपSKY होटल कमल विहारअवैध गतिविधि रायपुरपुलिस जांच रायपुरकमिश्नरेट प्रणालीहोटल संदिग्ध गतिविधिहोटल संदिग्धकमल विहार देहव्यापारSKY होटल में सेक्स रैकेटRaipur hotel caseprostitution allegationsSKY Hotel Kamal Viharillegal activity Raipurpolice investigation Raipurcommissionerate systemhotel suspicious activityhotel suspiciousKamal Vihar prostitutionsex racket in SKY Hotel
Next Story





