भारत
भ्रष्टाचार के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई, कटौती प्रस्ताव पर CM का जवाब
Shantanu Roy
28 March 2026 4:10 PM IST

x
Shimla. शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि एक तरफ तो भाजपा माइनिंग माफिया का नाम ले रही है, दूसरी तरफ बोल रहे हैं कि माफिया ने प्रदेश को लूट लिया। सरकार हर तरह के माफिया पर कार्रवाई कर रही है। प्रदेश की संपदा को बचाना हमारा धर्म है। आने वाले समय में हम और भी खुलासे करेंगे। पुलिस और लॉ एंड ऑर्डर पर यह कटौती प्रस्ताव भाजपा विधायकों ने बजट सत्र में लाया था, जिसकी शुरुआत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की। इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान पूर्व सरकार की एवज में 39 प्रतिशत मामले अधिक दर्ज हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जहां भी भ्रष्टाचार हो रहा है, सरकार ने उसका संज्ञान लिया। ऊना में खनन माफिया में भाजपा के लोग भी संलिप्त थे। कोई दूध का धुला नहीं है। जो भी भ्रष्टाचार में सम्मिलित होगा, उसे छोडेंग़े नहीं, लेकिन जो साफ होगा, उसे नहीं छुएंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और माफिया के खिलाफ हम अपनी कार्रवाई तेज कर रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ऊना में युवक का अपहरण हुआ। इस मामले में एक सप्ताह के भीतर सभी अपहरणकर्ता जेल की सलाखों के पीछे दिए गए। सीएम ने कहा कि रात को सात बजे के बाद सरकार ने अवैध माइनिंग के ट्रकों को पकड़ा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि जो कटौती प्रस्ताव विपक्ष द्वारा लाया गया उसे वापिस लिया जाए। इसके बाद ध्वनिमत से ये कटौती प्रस्ताव गिर गया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





