भारत

वाराणसी के लिए दौड़ेगी एसी स्पेशल ट्रेन, सुबह छह बजे होगी रवाना

Shantanu Roy
20 May 2026 2:55 PM IST
वाराणसी के लिए दौड़ेगी एसी स्पेशल ट्रेन, सुबह छह बजे होगी रवाना
x
Una. ऊना। गर्मी की छुट्टियों और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 04228 चंडीगढ़-वाराणसी एसी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से उत्तर भारत से पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इस ट्रेन में आधुनिक वातानुकूलित कोच लगाए जाएंगे, जिनमें पांच कोच टूएसी श्रेणी तथा 12 कोच थ्रीएसी श्रेणी के होंगे। इससे यात्रियों को आरामदायक और बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।

ट्रेन सुबह छह बजे चंडीगढ़ स्टेशन से रवाना होगी और अंबाला छावनी, सहारनपुर, रुडक़ी, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, रायबरेली तथा प्रतापगढ़ होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। इस सेवा का लाभ उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों के यात्रियों को भी मिलेगा। रेलवे का कहना है कि गर्मी के मौसम में नियमित ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग और भीड़ को देखते हुए यह विशेष सेवा यात्रियों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। यह विशेष सेवा यात्रियों की सुविधा और सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में रेलवे की एक महत्त्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
Next Story