
x
Hamirpur. हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी परिवार एवं आश्रित महासंघ की एक बैठक मंगलवार को हमीरपुर रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रधान नरेश शर्मा ने की। इस दौरान प्रदेश के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष कामरेड अमी चंद की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल कालिया ने बताया कि कामरेड अमी चंद ने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने लाहौर, रावलपिंडी, फिरोजपुर और धर्मशाला की जेलों में कई वर्षों तक यातनाएं सहते हुए स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने अपना पूरा जीवन खादी और गांधीवादी विचारधारा के साथ समाज व देश सेवा को समर्पित किया।
बैठक में महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके संघर्षों और योगदान को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महासंघ ने प्रदेश सरकार से स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के शीघ्र गठन की मांग भी उठाई। महासंघ ने कहा कि अब अधिकांश मूल स्वतंत्रता सेनानी हमारे बीच नहीं रहे हैं। इसलिए उनके आश्रितों को बोर्ड में प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। पुरुषोत्तम लाल कालिया ने बताया कि इस संबंध में पहले भी मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी जा चुकी है तथा सरकार ने सैद्धांतिक सहमति भी दी थी, लेकिन अभी तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि महासंघ जल्द ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से दोबारा मुलाकात कर इस मांग को प्रमुखता से उठाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





