भारत

टारना पहाड़ी पर स्थित संतोषी माता के दरबार में हुआ भीषण अग्रिकांड

Shantanu Roy
14 Oct 2024 10:36 AM GMT
टारना पहाड़ी पर स्थित संतोषी माता के दरबार में हुआ भीषण अग्रिकांड
x
Market. मंडी। टारना की पहाड़ी पर स्थित माता संतोषी के मंदिर में शनिवार सुबह आग लगने की घटना पेश आई है। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। मंदिर में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में लगभग तीन लाख का नुकासान आंका जा रहा है। टारना के पूर्व पार्षद बंसीलाल ने बताया कि सुबह के समय मंदिर में शॉट सर्किट होने से आग लग गई, जिसे स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा बुझाया गया। उन्होंने बताया कि नवरात्रे के चलते संतोषी माता मंदिर में काफी चढ़ावा गया था जिसका अनुमान तीन लाख के करीब लगाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि माता के दर्शनों के लिए लोग दूर दूर से नवरात्रों में मंदिर पहुंचते हैं और माता का आशीर्वाद
प्राप्त करते हैं।


उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि संतोषी माता मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पूरा सहयोग करें ताकि मंदिर को पुन: यथास्थिति में लाया जा सके। माता की पुजारन ने बताया कि वह 20 साल से देवी मां सेवा कर रहीं हैं। लेकिन अब तक ऐसी कोई घटना पेश नहीं आई है। शनिवार सुबह आग लगने से चढ़ावे के साथ-साथ मंदिर में रखा सामान और देवी मां के गहने भी जलकर राख हो गए हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने कमरे में सो रही थी। लोगों की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकली तो देखा कि मंदिर में आग भडक़ रही है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबु पाया। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से हर संभव सहायता की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही शहरी चौकी की टीम घटना स्थल पर पंहुची और घटना स्थल का जायजा लिया। चौकी प्रभारी देव दत्त ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच जारी है।
Next Story