भारत

इंसाफ के लिए सडक़ों पर उतरा जनसैलाब

Shantanu Roy
30 Jun 2026 6:00 PM IST
इंसाफ के लिए सडक़ों पर उतरा जनसैलाब
x
Kullu. कुल्लू। सिजेरियन के बाद 23 वर्षीय मंजू शर्मा (रजनी)की मौत के मामले में डॉक्टर पर कार्रवाई न होने से परिजन भडक़ गए हैं। शनिवार को बालीचौकी, सराज और कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने ढालपुर से क्षेत्रीय अस्पताल तक रोष रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल परिसर में सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सुरक्षा कर्मियों ने अस्पताल का मुख्य गेट बंद कर दिया थी, लेकिन भीड़ ने गेट खोलकर परिसर में प्रवेश किया और प्रदर्शन किया। परिजनों ने डॉक्टर को बर्खास्त
करने की मांग की।

कुछ लोग अस्पताल परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। बीते सप्ताह रजनी शर्मा की सिजेरियन के बाद मौत हो गई थी। उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया था। परिजनों ने सिजेरियन के दौरान डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रदर्शन में मंडी के सराज क्षेत्र के लोगों के साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए। ढालपुर में प्रसूता मंजू शर्मा की मौत के मामले में सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ढालपुर चौक पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल का पुतला फूंका और अस्पताल परिसर में घुसकर नारेबाजी की।
Next Story