
x
Market. मंडी। मंडी जिला की कुल 577 पंचायतों में से 196 ग्रामीण संसद के लिए दूसरे चरण में करवाए गए मतदान के दौरान 81 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मंडी में करीब 81 फीसदी मतदाता मतदान केंद्रों में पंहुचे और 196 पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव कर लिया है। मंडी जिला में मतदान करने में महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया है। मंडी में 84.76 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है जबकि मतदान करने के मामले में 77.25 फीसदी पुरुष ही मतदान केंद्र तक पंहुच पाए हैं। मंडी जिला में दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 272181 मतदाता पंजीकृत थे।
इमें 135755 महिला और 136374 पुरूष मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 114604 महिलाओं सहित 104888 मतदाताओं ने मतदान किया है। मंडी जिला में पंच परमेश्वर के चुनाव का दायित्व 4496 कर्मचारियों ने निभाया है। दूसरे चरण में इन कर्मचारियों ने 1124 मतदान केंद्रों पर चुनावी प्रक्रिया पूरी करवाई है। इन कर्मचारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों सहित ब्लाक समिति और जिला परिषद सदस्यों का चुनाव करने के लिए भी मतदान करवाया है । इन कर्मचारियों को ही पंचायत प्रतिनिधियों के लिए करवाए गए मतदान के बाद पूर्व निर्धारित स्थल पर मतों की गणना कर विजेता पंचायत प्रतिनिधियों से भी मतदाताओं को अवगत करवाया है।
मंडी में करवाए गए दूसरे चरण के मतदान में एक बार फिर महिलाओं ने उत्साह दिखाया है। महिला मतदाताओं में से 84.75 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है। पहले चरण में भी 83.65 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया था। दूसरे चरण में केवल 76.91 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया है। पहले चरण के मतदान में भी 75.79 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया था। पहले चरण के मुकाबले दूसरे दौर के मतदान में एक फीसदी ज्यादा पुरूषों ने मतदान किया है। पहले के मुकाबले दूसरे दौर के मतदान में 1.11 फीसदी ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





