भारत
दूसरे चरण में 78.95 वोटिंग, 85 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने चुनी गांवों की सरकार
Shantanu Roy
29 May 2026 5:18 PM IST

x
बिलासपुर। जिला बिलासपुर की पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में वीरवार को कुल 78.95 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। जिनमें सबसे अधिक मतदान श्रीनयनादेवी जी विकास खण्ड में 82.74 प्रतिशत, जबकि सबसे कम मतदान घुमारवीं विकास खंड में 76.40 प्रतिशत दर्ज हुआ है। दूसरे चरण में महिला मतदाताओं की भागीदारी 82.59 प्रतिशत और पुरुषों की 75.33 प्रतिशत दर्ज हुई है। दूसरे चरण में जिला में कुल 1 लाख 8 हजार 756 मतदाताओं में से 85 हजार 854 मतदाताओं ने मतदान में अपनी भागीदारी दर्ज करवाई है। जिनमें 54 हजार 199 महिला मतदाताओं में से 44 हजार 762 तथा 54 हजार 546 पुरुष मतदाताओं में से 41 हजार 91 ने अपने मत का प्रयोग किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिला की पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव में जिला की 62 ग्राम पंचायतों के 386 वार्डों में मतदान करवाया गया, जिनमें विकास खंड सदर बिलासपुर की 17 पंचायतों के 105 वार्ड, घुमारवीं की 21 पंचायतों के 133 वार्ड, श्री नैना देवी जी की 09 पंचायतों के 53 वार्ड तथा झंडूता विकास खण्ड की 15 ग्राम पंचायतों के 95 वार्ड शामिल है में आज प्रात: 7 बजे से सांय 3 बजे तक मतदान करवाया गया।
उन्होंने बताया कि विकासखंड सदर बिलासपुर के कुल 17 पंचायतों में 82.36 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, यहां कुल 27 हजार 882 मतदाताओं में से 22 हजार 964 मतदाताओं ने भाग लिया। विकास खंड घुमारवीं के कुल 21 पंचायतों में 76.40 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 39 हजार 58 मतदाताओं में से 29 हजार 842 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया तो वहीं विकास खंड श्री नैना देवी जी के कुल 09 पंचायतों में 82.74 प्रतिशत मतदान हुआ, यहां 13 हजार 769 मतदाताओं में से 11 हजार 392 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। जबकि विकास खण्ड झंडूता के कुल 15 ग्राम पंचायतों में 77.24 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, यहां कुल 28 हजार 37 मतदाताओं में से 21 हजार 656 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





