भारत

इमारत में आग लगने से 3 लोगों की मौत, राजधानी में सुबह हुई बड़ी घटना

Shantanu Roy
12 Jun 2026 6:15 AM IST
इमारत में आग लगने से 3 लोगों की मौत, राजधानी में सुबह हुई बड़ी घटना
x
ब्रेकिंग

दिल्ली। दिल्ली में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग (DFS) के अधिकारियों के अनुसार दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में स्थित एक इमारत में शुक्रवार को तड़के सुबह अचानक भीषण आग लग जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है. दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर मुस्तैदी दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू करके अब तक पांच लोगों को मलबे और लपटों के बीच से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.

स्थानीय पुलिस के मुताबिक शुक्रवार तड़के बिल्डिंग में आग लगी थी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी इमारत धुएं के गुबार से घिर गई. हादसे के वक्त लोग सो रहे थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला. सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस का स्टाफ मौके पर पहुंचा गया और तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया.

दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की. कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर इमारत में फंसे पांच लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने और जांच करने में जुटी हैं.

Next Story