भारत

जिला में पांच एनएच सहित 255 लिंक रोड बंद

Shantanu Roy
3 Sept 2025 4:40 PM IST
जिला में पांच एनएच सहित 255 लिंक रोड बंद
x
Shimla. शिमला। शिमला जिला में आपदा के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला में मंगलवार को पांच मुख्य मार्गों के साथ 255 लिंक रोड बंद पड़े हुए हैं। इनको खोलने के लिए लगातार लोक निर्माण विभाग प्रयास कर रहा है। इन मार्गों पर यातायात अवरूद्ध है जिसके कारण आम जनता को परेशानी हो रही है। वहीं जिला में 302 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं और 272 पेयजल योजनाएं भी बाधित हैं। राजधानी शिमला में लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा क्योंंकि शिमला को जिन पेयजल स्कीमों से आपूर्ति होती है वहां पर सिल्ट भारी मात्रा में आ चुकी है। शहर में तीन से चार दिन हो चुके हैं जिसमें लोगों को पानी नहीं मिल पा
रहा है।


सडक़ों की स्थिति की बात करें तो चौपाल में एक मार्ग बंद पड़ा हुआ है। यहां पर नेरवा से चौपाल के रास्ते में आवाजाही नहीं हो रही है। वहीं पूरे इलाके में 10 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद है और यहां पर 66 केवी की लाइन बंद पड़ी हैं। 30 पेयजल स्कीमें भी अवरूद्ध हैं। वहीं रामपुर की बात करें तो यहां दो मार्ग बंद हैं जिनमें तकलेच से रामपुर व ज्यूरी से घानवी मार्ग पर यातायात नहीं चल रहा है। वहीं डोडराक्वार की बात करें तो यहां छोटे वाहन ही जा सकते हैं। जुब्बल में एक मार्ग सानिल से पदराणू बंद पड़ा हुआ है। इसी तरह से लिंक रोड की बात करें तो सुन्नी में एक, ठियोग में 36, कोटखाई में 55, चौपाल में 20, रोहडू में 40, रामपुर में 21, कुमारसैन में 28, डोडराक्वार में 2, कुपवी में 13, जुब्बल में 35 के साथ कुल 255 लिंक रोड बाधित हैं।
Next Story