भारत

महिला मित्र से छेड़खानी करने पर मर्डर हो गया, फैली सनसनी

jantaserishta.com
3 Sept 2025 2:54 PM IST
महिला मित्र से छेड़खानी करने पर मर्डर हो गया, फैली सनसनी
x
तीन नाबालिग हिरासत में.
नासिक: महाराष्ट्र के नासिक शहर में महिला मित्र से छेड़खानी करने पर एक शख्स की हत्या कर दी गई. हत्या करने के आरोप में पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि लड़कों ने मंगलवार दोपहर करीब 1.45 बजे ठक्कर बाजार इलाके में एक होटल के सामने फुटपाथ पर 45 से 50 साल की उम्र के व्यक्ति पर पेवर ब्लॉक से हमला किया.
गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की बाद में मौत हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. जहां उन्हें सूचना मिली कि आरोपी मेला बस स्टैंड इलाके की ओर भागा है. हालांकि, जब पुलिस की एक टीम बस स्टैंड पहुंची, तो 15 से 16 साल के तीन नाबालिग लड़के भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने बाद में उन्हें पकड़ लिया.
पूछताछ के दौरान लड़कों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पीड़ित के सिर पर सीमेंट के पेवर ब्लॉक से वार करके उसकी हत्या कर दी. क्योंकि वह उनकी एक महिला मित्र को छेड़ रहा था. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत हत्या और एक ही इरादे से कई लोगों द्वारा किए गए कृत्य का मामला दर्ज किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story