
x
Hamirpur. हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हमीरपुर कालेज में आयोजन करवाना और उसमें देश-विदेश से अकादमिक शोधार्थियों को एक मंच पर जुटाना एक बड़ी उपलब्धि है। हमीरपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को एडवांसेज इन मैथेमैटिक्स एंड एप्लाइड सांइसेज पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि प्रो. सुभाष चंद्र मारथा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश दुनिया से आए हुए विद्वानों ने गणित के विभिन्न पहलुओं पर एक अलग दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। कालेज के प्राचार्य डा. प्रमोद सिंह पटियाल ने सम्मेलन में आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह गर्व का विषय है कि कालेज में गणित विभाग ने चौथे अंतरराष्ट्रीय स मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया।
प्रो. पवन कुमार ने इस दो दिवसीय सम्मेलन का कार्यवृत्त पेश किया। मुख्यातिथि प्रो. मारथा, आमंत्रित वक्ता मझीण कालेज के प्राचार्य डा. चंदन भारद्वाज, एनआईटी से प्रो. आरके वत्स, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से प्रो. राकेश कुमार व विशिष्ट अतिथियों में डा. केएल वर्मा और डा. एचएस जंबाल को सम्मानित किया गया। समापन पर सम्मेलन के समन्वयक डा. संजय कुमार कानूनगो ने गणित विभाग द्वारा अकादमिक क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी रखी। दो दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश से कुल 150 शोधपत्र 18 तकनीकी सत्रों में पढ़े गए हैं। इस अवसर पर गणित विभाग से डा. निर्मल सिंह, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. पवन कुमार, डा. सुनील कुमार, उप-प्राचार्य प्रो. नीलम गुलेरिया, सुजानपुर के प्राचार्य डा. संजय पठानिया, डा. पवन, डा. तिलक राज, डा. मनोज, प्रो. भगवती प्रसाद, डा. विजय ठाकुर, डा. कृष्ण लाल, पवन वर्मा, डा. एनडी खन्ना सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh News Live
Next Story





