भारत

आग लगने से 12 झुग्गियां राख

Shantanu Roy
4 April 2025 5:39 PM IST
आग लगने से 12 झुग्गियां राख
x
Sundernagar. सुंदरनगर। सुंदरनगर शहर के बीएसएनएल एक्सचेंज के पास प्रवासियों की झुग्गी-झोपडिय़ों में गुरुवार दोपहर बाद एकाएक आग लगने से एक दर्जन झुग्गियां जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि समय रहते आसपास के लोगों और प्रवासियों सतर्क होते हुए लोगों को झुग्गी-झोपडिय़ों से बाहर निकाला अन्यथा जान की क्षति भी हो सकती थी। बीबीएमबी दमकल टीम फायर स्टेशन ऑफिसर दिनेश सागर की अगुवाई में दमकल कमिज़्यों की टीम ने मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने भी मौके पर पहुंच अग्निकांड पीडि़त प्रवासियों के बयान कलमबद्ध
किए।

बताया जा रहा है कि प्रवासियों की दर्जनों झुग्गियां यहां पर है जिसमें प्रवासी दिन के समय रोजाना की तरह काम पर चले गए थे और झुग्गियों में केवल महिलाएं औत बच्चे ही मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने जब झुग्गियों से आग और धुआं उठता देखा तो तुरंत लोगों को सतर्क करते हुए उन्हें झुग्गियों से बाहर निकालते हुए उनकी जान बचाई। यदि यह आग कही रात को लगी होती तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। अग्निकांड पीडि़त प्रवासियों ने बताया कि अगजनी में उनका पैसा, राशन, रोजमर्रा की चीजों सहित कपड़े जलकर राख हो गए है और वे अब खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। बहरहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि बीएसएनएल एक्सचेंज के पास आग लगने से 10 से 12 झुगियां जल गई है। वहीं एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि पीडि़तों की रहने-खाने की व्यवस्था कर दी गई है।
Next Story