भारत

चोरों ने कॉस्मेटिक गोदाम को बनाया निशाना, महंगे प्रोडक्ट किए पार

jantaserishta.com
4 April 2025 5:00 PM IST
चोरों ने कॉस्मेटिक गोदाम को बनाया निशाना, महंगे प्रोडक्ट किए पार
x
सांकेतिक तस्वीर (AI)
पुलिस की जांच जारी.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में चोरी की घटना सामने आई है. यहां एक कॉस्मेटिक गोदाम में चोरों ने सेंधमारी की और अंदर घुसकर महंगे प्रोडक्ट पार कर दिए. चोरों ने फिल्मी अंदाज़ में दीवार में सुराख कर दिया था. चोरी गए सामान की कीमत 21.70 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. चोरी की इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना भिवंडी के पुरना इलाके की है, जहां यह चोरी की वारदात सामने आई. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, चोरों ने बड़ी ही चालाकी से गोदाम की दीवार में एक बड़ा छेद कर दिया और अंदर घुसपैठ की. इसके बाद गोदाम में रखे महंगे ब्यूटी और कॉस्मेटिक आइटम्स को लेकर फरार हो गए.
जब गोदाम मालिक पहुंचा तो वह नजारा देखकर हैरान रह गया. उसने घटना की सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया.
पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस की विशेष टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और लोगों से पूछताछ की जा रही है. पूरे मामले की जांच जारी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story