भारत

Ghumarwin College परिसर में लगाए 100 पौधे

Shantanu Roy
17 July 2024 12:22 PM GMT
Ghumarwin College परिसर में लगाए 100 पौधे
x
Ghumarwin. घुमारवीं। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में एनसीसी इकाई के कैडेट्स द्वारा प्राचार्य रामकृष्ण की अध्यक्षता में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. कृष्ण द्वारा आंवले का वृक्ष लगाकर की गई। वृक्षारोपण अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने कालेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया है। प्राचार्य राम कृष्ण ने इस पहल की सराहना की और कहा की अभियान न केवल हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने में सहायक होते हैं, बल्कि युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं।
Next Story