- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- महिला दिवस पर Kolkata...
पश्चिम बंगाल
महिला दिवस पर Kolkata में ज़ीनत अमान लेकर आ रही हैं संगीत और किस्सों से भरा लाइव शो 'ये शाम मस्तानी'
Gulabi Jagat
21 Feb 2025 6:08 PM IST
x
Kolkata: मुंबई और दिल्ली में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के बाद, ओ.जी. दीवा ज़ीनत अमान अपने अनोखे लाइव शो 'कारवां लाइव्ज़- ये शाम मस्तानी' के साथ अब कोलकाता आ रही हैं। 8 मार्च को धोनो धन्य ऑडिटोरियम में होने वाला यह शो दर्शकों को बॉलीवुड के स्वर्णिम दौर को एक बार फिर से जीने का मौका देगा।
कोलकाता अपनी कला, संगीत और सिनेमा प्रेम के लिए अलग पहचान रखता है, ऐसे में इस शो के लिए यह शहर सबसे बेहतरीन जगह है। दर्शक ज़ीनत अमान के सदाबहार गीतों का भरपूर लुफ्त उठा सकेंगे, जिन्हें प्रगति नागपाल और प्रणव चंद्रन लाइव बैंड के साथ पेश करेंगे। इसी दौरान, ज़ीनत अमान अपनी जिंदगी के दिलचस्प किस्से और पर्दे के पीछे की अनसुनी कहानियाँ भी साझा करेंगी। यह शाम न सिर्फ शानदार संगीत से सजी होगी, बल्कि बातचीत और यादों के खूबसूरत संगम के रूप में भी खुद को पेश करेगी।
यह शो ज़ीनत अमान के शानदार करियर की झलक दिखाएगा, जहाँ वे मनोरंजन, डॉन, सत्यम शिवम सुंदरम, कुरबानी जैसी फिल्मों के अपने अनुभव खुद सुनाएँगी। साथ ही, वे राज कपूर और फिरोज़ खान जैसे दिग्गज निर्देशकों संग काम करने के किस्से भी साझा करेंगी। अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, शूटिंग के दिलचस्प पल, मज़ेदार किस्से और सेट पर हुई टकराव की कहानियाँ भी दर्शकों को सुनने को मिलेंगी।
ज़ीनत अमान वह नाम हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को नया अंदाज़ दिया, परंपराओं को तोड़ा और पीढ़ियों को प्रेरित किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उनके साथ यह शाम बिताना तमाम खास महिलाओं का सम्मान करने का बेहतरीन तरीका है, चाहे आप अपने जीवनसाथी, बच्चों या दोस्तों के साथ शामिल हों।
'ये शाम मस्तानी' के बारे में बोलते हुए, ज़ीनत अमान ने कहा, "सिनेमा सिर्फ उन फिल्मों तक सीमित नहीं जो हम बनाते हैं, बल्कि उन कहानियों का हिस्सा भी है, जो हम अपने सफर में जीते हैं। मेरा जीवन रोमांच, संगीत और यादगार लम्हों से भरा रहा है, जिन्होंने मेरे जीवन को खूबसूरत आकार दिया है। 'ये शाम मस्तानी' मेरे लिए उन अनुभवों को आप सभी के साथ साझा करने का जरिया है, जहाँ हम संगीत, यादों और सबसे बढ़कर, कहानी कहने की खूबसूरती का जश्न मनाएँगे। महिला दिवस मनाने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है कि हम सभी मिलकर एक शानदार शाम बिताएँ।"
सिद्धार्थ आनंद कुमार, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, फिल्म्स एंड इवेंट्स, सारेगामा, ने कहा, "सारेगामा के पास सदाबहार गानों का खज़ाना है। सालों से 'सारेगामा कारवां' पुराने दौर के संगीत प्रेमियों को इसकी मिठास का एहसास कराता आ रहा है। अब 'कारवां लाइव' के ज़रिए हम वही जादू मंच पर लेकर आ रहे हैं। 'ये शाम मस्तानी' हमारे महान कलाकारों को समर्पित है, जो दर्शकों को पुराने सुनहरे गीतों की यादों में ले जाएगा। मुंबई और दिल्ली में ज़ीनत अमान के साथ हमारा पहला शो जबरदस्त हिट रहा, और अब हमें कोलकाता में इसे पेश करने की खुशी है। ज़ीनत अमान सिर्फ एक बॉलीवुड स्टार नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं। संगीत, यादों और आइकॉन के साथ महिला दिवस मनाने का इससे बेहतर तरीका क्या ही हो सकता है?"
Tagsमहिला दिवसKolkataज़ीनत अमानसंगीतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





