भारत
7 लोगों की मौत, सड़क पर बिखर गई लाशें, बस और ट्रक की टक्कर
jantaserishta.com
21 Feb 2025 2:00 PM IST

x
बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे.
कच्छ: गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक निजी बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि हादसा कच्छ के केरा मुंद्रा रोड पर हुआ. हादसे के बाद बस में सवार 40 लोगों में से 7 की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद घटनास्थल की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें लोगों के शव सड़क पर बिखरे नजर आ रहे हैं. वहीं, घायल यात्री बीच सड़क पर ही कराह रहे हैं. टक्कर की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हदासे के बाद बस पूरी तरह से कबाड़ में तब्दील हो गई है.
हादसे की भयावहता को देखते हुए कहा जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





