
x
Uttarakhand: उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में रोडवेज परिसर में दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। इस हत्या से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की दुकान में आग लगा दी। वहीं हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।उधमसिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मणिकांत मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात को कथित तौर पर चाकू से वार करके तुषार शर्मा की निर्मम हत्या करने तथा उसके दो साथियों को गंभीर रूप से घायल करने के मुख्य आरोपी हाशिम (21) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि मामले में शर्मा (23) के परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी थी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू की गई। उन्होंने बताया कि चश्मदीदों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से सामने आया कि हाशिम ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने खटीमा में झनकट स्थित ईंट भट्ठे के पास हाशिम को घेर लिया और उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा। हालांकि, हाशिम ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी।
इस दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए नानकमत्ता अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय, रुद्रपुर, रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी से जुड़े आपराधिक मामलों को खंगाला जा रहा है और मामले में कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
TagsUttarakhandयुवकहत्याआरोपीगिरफ्तारUttarakhandyoung manmurderaccusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





