छत्तीसगढ़

थाना लैलूंगा में ग्राम कोटवारों की बैठक, शिक्षक-छात्र और स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित

Shantanu Roy
15 Dec 2025 12:33 AM IST
थाना लैलूंगा में ग्राम कोटवारों की बैठक, शिक्षक-छात्र और स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित
x
छग
रायगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नशामुक्ति अभियान को गति देने और गांव स्तर पर पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से थाना लैलूंगा में ग्राम कोटवारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कल दिनांक 13 दिसंबर 2025 को थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवार बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने ग्राम कोटवारों को उनके दायित्वों और
जिम्मेदारियों
से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ग्राम कोटवार गांव और पुलिस के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखना, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय पर पुलिस को देना और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में नशाबंदी और नशामुक्ति को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की सफलता में ग्राम कोटवारों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने ग्राम कोटवारों से अपील की कि वे पुलिस के साथ मिलकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें और नशामुक्त समाज निर्माण में सक्रिय योगदान दें। बैठक के दौरान यह भी कहा गया कि गांव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी सूचना, चाहे वह अवैध शराब बिक्री, नशा तस्करी, सामाजिक विवाद या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से संबंधित हो, उसे सतर्कता के साथ पुलिस तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
इस अवसर पर थाना प्रभारी द्वारा समाजहित में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले विभिन्न वर्गों के लोगों को सम्मानित भी किया गया। सम्मान समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्राम सुरक्षा से जुड़े व्यक्तियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित होने वालों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा की नर्स प्रीति जांगड़े एवं महेश्वरी राठिया शामिल रहीं, जिन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर लैलूंगा के प्राचार्य सुनील महंत को शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
मेधावी छात्राओं कुमारी कशिश सिदार एवं कुमारी दीक्षा मरावी को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिले। वहीं ग्राम तारागढ़ के ग्राम कोटवार राजू सिंह चौहान एवं भेलवाटोली की ग्राम कोटवार देवना बाई को गांव में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी गिरधारी साव ने सभी सम्मानितजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज और गांव के विकास में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है और भविष्य में भी इसी तरह सक्रिय रहकर सकारात्मक योगदान देते रहें। बैठक के अंत में ग्राम कोटवारों ने पुलिस को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा जताया।
Tagsरायगढ़थाना लैलूंगाग्राम कोटवार बैठकपुलिस-प्रशासन समन्वयनशामुक्ति अभियानदिव्यांग पटेलगिरधारी सावग्राम सुरक्षाशिक्षक सम्मानस्वास्थ्यकर्मी सम्मानमेधावी छात्र सम्मानपुलिस जागरूकता अभियानगांव विकासछत्तीसगढ़ पुलिसRaigarhLalungha police stationvillage Kotwar meetingpolice-administration coordinationde-addiction campaignDivyang PatelGirdhari Sawvillage securityteacher honorhealth worker honormeritorious student honorpolice awareness campaignvillage developmentChhattisgarh Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story