उत्तराखंड

Uttarakhand: गंगा में नहाते समय युवक की मौत

Sarita
29 Jan 2025 7:34 AM IST
Uttarakhand: गंगा में नहाते समय युवक की मौत
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने 3 दोस्तों के साथ मुनि की रेती के नाव घाट घूमने गया था। सोमवार को वह अपने दोस्तों के साथ गंगा में नहा रहा था। इस दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और नदी में डूबने लगा। मौके पर चीख-पुकार मच गई। युवक के दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने युवक को तुरंत इलाज के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि युवक पूरी तरह से नदी में डूब चुका था और उसके पेट में पानी भर गया था। युवक की पहचान नई दिल्ली के करोल बाग खेरपुरा निवासी 26 वर्षीय शैंकी के रूप में हुई। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई कर शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।
Next Story