छत्तीसगढ़

यमराज बना ट्रैफिक पुलिस का जवान, बताया हेलमेट नहीं पहनने पर क्या होगा?

Nil dhankar
29 Jan 2025 7:14 AM IST
यमराज बना ट्रैफिक पुलिस का जवान, बताया हेलमेट नहीं पहनने पर क्या होगा?
x
छग

दुर्ग। जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आज रात सिविक सेंटर में ट्रैफिक पुलिस ने अनोखे तरीके से लोगों को जागरुक किया। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान यमराज बनकर पहुंचे और वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट पहनकर गाड़ी चलाने की सलाह दी।

यमराज की भूमिका निभाते हुए ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे बड़ा कारण वाहन चालकों का हेलमेट न पहनना है, जिससे उनकी जान जाने का खतरा बढ़ जाता है। जवानों ने यह भी कहा कि हेलमेट हमारी सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। यदि हम हेलमेट नहीं पहनेंगे तो यमराज का बुलावा जल्दी आ सकता है।

इस अवसर पर एडिशनल एसपी ट्रैफिक रिचा मिश्रा ने कहा, “सोते हुए लोगों को जगाना आसान होता है, लेकिन जागते हुए सोते लोगों को जगाना काफी मुश्किल है। अगर हमें और हमारे परिवार को प्यार है, तो हमें ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि महीने भर से ट्रैफिक पुलिस दुर्गा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाई जा रही है, लेकिन अब सख्ती बरती जाएगी और हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सिविक सेंटर में ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट के और तीन सवारी बैठाकर चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों की जमकर क्लास ली।

Next Story