
x
Uttarakhand : कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर रविवार को लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार पुरानी दिल्ली के संतनगर निवासी वंश चावला (15) की मौत हो गई, वहीं अन्य पांच लोग घायल हो गए। एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी लोग चकराता घूमने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक हादसा सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए रील बनाने के दौरान हुआ।
थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया दिल्ली से आपस में रिश्तेदार दो परिवार घूमने के लिए चकराता आए थे। कार में छह लोग सवार थे। वे वापस दिल्ली लौट रहे थे। लालपुल के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना में वंश चावला, मोहित कपूर, हेमा चावला, सुवाग्य कपूर, शौर्य कपूर और लीना कपूर घायल हो गए थे। सभी को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने वंश चावला को मृत घोषित कर दिया।
TagsUttarakhandखाईकारकिशोरमौतUttarakhandgorgecarteenagerdeathन्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





