छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता दफ्तर में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Nilmani Pal
26 Jan 2026 10:14 AM IST
जनता से रिश्ता दफ्तर में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
x

रायपुर। जनता से रिश्ता दफ्तर में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रेस कार्यालय में सुबह 9.30 बजे ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में समाचार पत्र और डिजिटल मीडिया के वरिष्ठ अधिकारी, संपादकगण, पत्रकार और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ के साथ पूरे कार्यालय में देशभक्ति का भाव उमड़ा और उपस्थित सभी लोगों ने तिरंगे को सलामी दी।


इस अवसर पर संपादक महोदय पप्पू फरिश्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जीत और संविधान के महत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मीडिया का कार्य सिर्फ समाचार देना ही नहीं बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना और देशहित में सही जानकारी पहुंचाना भी है। जनता से रिश्ता के माध्यम से पत्रकारिता का उद्देश्य हमेशा समाज को जोड़ना और सही समाचार प्रदान करना रहा है।

कार्यक्रम में कर्मचारियों ने ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता और गणतंत्र के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत का गणतंत्र दिवस हमें संविधान की शक्ति, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। इसी के तहत जनता से रिश्ता अपने पाठकों तक निष्पक्ष और सटीक समाचार पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

राजनीतिक संपादक ज़ाकिर घुरसेना ने कहा, भारत का संविधान हमारी लोकतांत्रिक आस्था, समानता और सामाजिक न्याय का मजबूत आधार है। गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करने का दिन भी है। उन्होंने संविधान निर्माताओं, विशेषकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि संविधान सामाजिक समरसता, समान अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रतीक है।

ध्वजारोहण के दौरान राजनीतिक संपादक ज़ाकिर घुरसेना, शैलेन्द्र सिंह, प्रदीप, विक्की प्रजापति, कमल, नीलमणी , मोहित, तुलसी राव, सुभी गुप्ता, किरण, कविता, निधि, महिमा, तारा, सरिता, चंचल, मोनिसा , मानसी , प्रीत, कल्याणी और निकिता उपस्थित रहे।




Next Story
null