
x
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में सोमवार को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।खासकर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावनाएं हैं। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 29 जनवरी तक प्रदेशभर के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। 30 जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 31 जनवरी को एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है।
बारिश और बर्फबारी के बाद राज्य में दो बार्डर रोड, एक राज्यमार्ग, दो जिला मार्ग समेत 31 मार्ग बंद हैं। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, इसमें सबसे अधिक देहरादून जिला प्रभावित है। यहां पर एक राज्यमार्ग, दो जिला मार्ग और 17 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। पिथौरागढ़ जिले में दो बार्डर रोड और तीन ग्रामीण मार्ग बंद हैं। टिहरी में दो और उत्तरकाशी में चार ग्रामीण मार्ग बंद हैं।
प्रदेश में शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद तीसरे दिन भी गंगोत्री हाईवे सुचारू नहीं हो सका। वहीं यमुनोत्री हाईवे रविवार को 52 घंटे बाद खोल दिया गया। गढ़वाल क्षेत्र के 20 से ज्यादा ग्रामीण मार्ग अभी बंद हैं। वहीं तमाम गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। रविवार को मौसम खुला होने पर प्रशासनिक मशीनरी मार्ग खोलने और बिजली आपूर्ति सुचारू करने में दिन भर जुटी रहीं।
TagsUttarakhandWeatherबारिशबर्फबारी31 मार्गबंदUttarakhandRainSnowfall31 roadsClosed न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





