उत्तराखंड

Uttarakhand: अचानक ढह गया वैली ब्रिज, जांच की मांग

Sarita
4 Jun 2025 12:37 PM IST
Uttarakhand: अचानक ढह गया वैली ब्रिज, जांच की मांग
x
Uttarakhand: थराली तहसील के रतगांव में निर्माणाधीन वैली ब्रिज अचानक भरभरा कर गिर गया। 60 मीटर स्पान वाले इस ब्रिज का निर्माण पिछले एक महीने से किया जा रहा था। हादसे को लेकर ग्रामीणों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इतने बड़े पुल का निर्माण अनुभवहीन ठेकेदार को सौंपा गया, जिससे निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गई।
गनीमत रही कि हादसे के वक्त पुल पर कोई मजदूर नहीं था, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
Next Story