
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के पौड़ी में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहाँ भारी भूस्खलन के कारण मलबे में दबने से दो महिलाओं की मौत की खबर है। इस घटना से पूरे गाँव में कोहराम मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पौड़ी गढ़वाल के बुरासी गाँव में लगातार हो रही बारिश के बीच भारी भूस्खलन हुआ है। इसके कारण मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई है। इसके साथ ही गाँव में स्थित एक आवासीय भवन और गौशाला भी मलबे में दब गई। इसके कारण कई मवेशियों की जान चली गई है।
घटना में मृतकों की पहचान बुरासी गाँव निवासी बिमला देवी पत्नी स्वर्गीय बलवंत सिंह भंडारी और आशा देवी पत्नी स्वर्गीय प्रेम सिंह नेगी के रूप में हुई है। मलबे में दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
TagsUttarakhandभूस्खलनमहिलाओंमौतUttarakhandlandslidewomendeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





