छत्तीसगढ़

बछिया के हर्निया का सफल ऑपरेशन, मांसपेशियां फटने का था खतरा

Nil dhankar
7 Aug 2025 8:14 AM IST
बछिया के हर्निया का सफल ऑपरेशन, मांसपेशियां फटने का था खतरा
x
पढ़े पूरी खबर

कोंडागांव। विकासखंड फरसगांव अंतर्गत ग्राम बेलगांव में एक वर्षीय बछिया में लेट्रल एब्डॉमिनल हर्निया की जटिल स्थिति का सफल शल्यचिकित्सकीय उपचार किया गया। यह सर्जरी उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एमबी सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न की गई। लेट्रल एब्डॉमिनल हर्निया एक ऐसी चिकित्सकीय स्थिति है, जिसमें पेट की दीवार की मांसपेशियाँ कमजोर या फट जाती हैं, जिससे आंत या अन्य अंग पेट की दीवार से बाहर निकल आते हैं।

यदि समय पर उपचार न किया जाए, तो यह पशु के लिए जानलेवा भी हो सकता है। विशेष रूप से बढ़ते हुए बछड़ों और गाभिन बछिया में यह स्थिति चिंता का विषय बन जाती है। प्रभावित बछिया के दायें पार्श्व उदर में असामान्य सूजन देखी गई थी, जिसे चिकित्सकीय परीक्षण के पश्चात लेट्रल एब्डॉमिनल हर्निया के रूप में चिन्हित किया गया। पशु की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल शल्यचिकित्सा की योजना बनाई गई।

इस जटिल सर्जरी का नेतृत्व पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. ढालेश्वरी द्वारा किया गया, ऑपरेशन में डॉ. दीपिका सिदार का भी सहयोग रहा। तकनीकी सहायता सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री डी. पी. साहू एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, डटन् श्री खेमराज द्वारा प्रदान की गई। सर्जरी पूर्णतः सफल रही तथा पशु को निगरानी में रखा गया है और उसे आपरेशन पश्चात आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है।

Next Story
null