उत्तराखंड

Uttarakhand: कमरा बंद कर सो गया परिवार, अंदर बैठा था तेंदुआ

Sarita
4 Jan 2025 9:31 AM IST
Uttarakhand: कमरा बंद कर सो गया परिवार, अंदर बैठा था तेंदुआ
x
Uttarakhand: उत्तराखंड के एक गांव से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां परिवार के लोग एक खतरनाक जानवर 'तेंदुए' के ​​साथ पूरी रात सोते रहे और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना सूखीढांग क्षेत्र के चौराकोट गांव की है। यह रोचक घटना तब सामने आई जब उनका पालतू कुत्ता अचानक लगातार भौंकने लगा। कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर जैसे ही परिवार के लोगों ने दरवाजे से बाहर देखा तो पाया कि उनके कमरे के अंदर एक तेंदुआ है। तेंदुए को देखकर दंपती ने किसी तरह कमरे को बाहर से बंद कर उसे कैद कर लिया। यह घटना गुरुवार सुबह करीब चार बजे की है। घर के मालिक लाल सिंह पेशाब करने के लिए बाहर गए थे और इसी दौरान तेंदुआ घर में घुस आया और छत्ते में छिप गया। मालिक ने बताया कि कुत्ता बिस्तर के नीचे सो रहा था और शायद तेंदुआ उस कुत्ते का शिकार करने के लिए घर में घुसा होगा।
अचानक भौंकने लगा कुत्ता जब लाल सिंह कमरे में वापस लौटे और लाइट बंद करके सो गए तो अचानक कुत्ता भौंकने लगा। लाल सिंह ने जैसे ही लाइट जलाई तो देखा कि कुत्ता कमरे की छत की ओर देखकर भौंक रहा था। यह दृश्य लाल सिंह और उनकी पत्नी के लिए चौंकाने वाला था, क्योंकि वे तेंदुए की मौजूदगी से पूरी तरह अनजान थे।जब लाल सिंह ने टॉर्च की रोशनी में देखा तो उनकी आंखों के सामने तेंदुए की चमकती आंखें दिखाई दीं। अचानक हुए इस दृश्य से घबराए दंपत्ति तुरंत बाहर की ओर भागे। बाहर जाकर उन्होंने कमरे को बंद कर दिया और तेंदुए को अंदर कैद कर लिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रही और घर के अंदर पिंजरा लगाकर तेंदुए को बाहर निकाला।
Next Story