
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ बहादराबाद क्षेत्र में एक युवती का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना राजलोक विहार कॉलोनी बहादराबाद में हुई। जहाँ निवासी वैशाली (27) ने घर में ही फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवती को फंदे से नीचे उतारकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार, वैशाली की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस की जाँच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालाँकि, पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
TagsUttarakhandयुवतीशवइलाकेसनसनीUttarakhandgirlbodyareasensation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





