
x
Uttarakhand उत्तराखंड :उत्तराखंड में हिमपात होने के बाद चमोली जिले के ऊंचाई वाले पहाड़, गांव और बुग्यालों में चारों ओर बर्फ ही बर्फ दिख रही है। शनिवार को धूप खिलने के बाद पहाड़ों, गांवों, ऊंचे धामों में बर्फ चांदी की तरह चमकने लगी है। चारों ओर बर्फ ही बर्फ का नजारा दिख रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करोड़ों हिंदुओं की आस्था के धाम बदरीनाथ में एक फुट से अधिक हिमपात हुआ है। शिव के धाम रुद्रनाथ में भी दो फुट से अधिक बर्फ जमी है। इसके अलावा सिखों के पवित्र हिमालयी तीर्थ हेमकुंड साहिब में भी तीन फुट से अधिक बर्फ जम गई है। गोविन्द घाट हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया हेमकुंड साहिब के चारों ओर और पवित्र सरोवर में भी बर्फ की मोटी परत बिछ गई है। हिमपात से चमोली जिले की कुछ सड़कें बाधित हुई।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया अवरुद्ध अधिकांश सड़क सुचारू कर दी गई हैं। शेष सड़कों को खोलने का कार्य जारी है्। हिमपात से किसानों को खेती किसानी की आस जगी है। किसान गौर सिंह ने बताया कि यह हिमपात सेब के लिए फायदेमंद हो सकता है। उन्होंने कहा कि हिमपात आगामी दिनों में फिर हो तो खेती काश्तकारों के लिए बेहतर हो सकता है। आज हालांकि आसमान साफ होने और चटक धूप खिलने से बद्रीनाथ में बर्फ चांदी की तरह चमक रही है। चारों ओर की पहाड़ियों में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई दिखाई दे रही है।
TagsUttarakhandसड़क मार्गबंद Uttarakhandroadsclosed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





