छत्तीसगढ़

रिटायर्ड पुलिस अफसर के घर 10 लाख के गहने चोरी, पड़ोसियों से पूछताछ जारी

Nil dhankar
25 Jan 2026 11:02 AM IST
रिटायर्ड पुलिस अफसर के घर 10 लाख के गहने चोरी, पड़ोसियों से पूछताछ जारी
x
छग

कोरबा। सीएसईबी कॉलोनी स्थित रिटायर्ड एएसआई के सूने घर पर चोरों ने धावा बोला. रिटायर्ड एएसआई का परिवार मिट्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था. ताले की चाबी पड़ोसी और रिश्तेदार को देकर गए थे. जब वह शनिवार को वापस घर लौटे तो उनके होश उड़ गए. घर पर लगाया ताला टूटा हुआ था. भीतर देखने पर आलमारी से 10 लाख रुपए के कीमती जेवरात गायब मिले.

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. रिटार्यड एएसआई गलेटबिन कुमार 31 दिसम्बर को हुए थे. उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए जेवरात खरीद कर रखे थे. मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची और जांच में जुट गई है. चोरी के संबंध में पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ जारी है. वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.


Next Story
null